हिंदू धर्म में अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की परंपरा शुरू से ही रही है और इस काम के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय है पितृपक्ष। पितृपक्ष साल में एक बार आता है और 16 दिन तक यह चलता है और इस समय हिंदू धर्म के लोग अपने पूर्वजों के आत्मा के शांति के लिए तर्पण और पिंडदान जैसे अनुष्ठान करते हैं।गया जी वाराणसी और प्रयागराज जैसे तीर्थ स्थलों पर पितृपक्ष के समय हर साल मेले का भी आयोजन किया जाता है जिसे पितृपक्ष मेला कहते हैं। इस आर्टिकल में हम विस्तार से समझेंगे कि पितृपक्ष क्या है इसे कैसे मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है?
पितृपक्ष क्या है
हिंदू पंचांग में स्थान (भाद्रपद पूर्णिमा से अश्विन अमावस्या तक)
हिंदू पंचांग के अनुसार पितृपक्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा से शुरू होकर अश्विन माह की अमावस्या तक चलती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार देखे तो पितृपक्ष आमतौर पर सितंबर और अक्टूबर में रहती है। ये 15 या 16 दिन का समय हिंदू धर्म में पितरों के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है।

“श्राद्ध पक्ष” नाम क्यों
पितृपक्ष को श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है क्योंकि इस दौरान लोग श्रद्धा के साथ अपने पितरों पिंडदान करते हैं जो उनके आत्मा का मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।
श्राद्ध एक संस्कृत शब्द है जिसका मतलब श्रद्धा से अपने पितरों को भोजन या तर्पण अर्पित करना होता है।
पितृ ऋण और पितृ दोष की अवधारणा
हिंदू धर्म me मान्यता है कि हर एक व्यक्ति पर तीन प्रकार के ऋण उसके जन्म से ही होते हैं – देव ऋण, ऋषि ऋण और पितृ ऋण। पितृपक्ष इसी पितृ ऋण को श्राद्ध क्रम से चुकाने का समय है।मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति पितृ ऋण को नहीं चुकाता है तो उसे पितृ दोष लगता है जो उसके जीवन में आने वाली बाधाओं और कष्टों का कारण मानी जाती है।
पौराणिक/धार्मिक पृष्ठभूमि
कर्ण की कथा (महाभारत से जुड़ा प्रसंग)
इस कथा को महाभारत काल से जोड़ा जाता है, कहा जाता है की मृत्यु के बाद जब सूर्यपुत्र कर्ण ने स्वर्ग में भोजन मांगा तो उन्हें सोना और आभूषण मिले। उन्होंने जब इसका कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि उन्होंने जीवन भर लोगों को दान पुण्य किया है लेकिन कभी अपने पितरों का श्राद्ध कर्म नहीं किया। इसके बाद कितने को 16 दिन के लिए पृथ्वी पर वापस भेजा गया ताकि वह अपने पितरों का तर्पण और श्राद्ध कर सके। इन्हीं 16 दोनों को पितृ पक्ष के रूप में आज मनाया जाता है।
गरुड़ पुराण व वायु पुराण में उल्लेख
गरुड़ पुराण और वायु पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथों में मरने के बाद आत्मा की यात्रा, श्राद्ध कर्म की विधि और उसके महत्व का उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि श्राद्ध कर्म करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति और मुक्ति मिलती है।
पितरों को मोक्ष दिलाने की मान्यता
ऐसा माना जाता है कि अगर कोई विधि पूर्वक अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर्म, तर्पण और पिंडदान करता है तो यह उनके पूर्वजों की आत्मा को मुक्ति दिलाने में सहायक होता है। जिससे वे पूर्वजन्म के बंधन से मुक्त होकर शांति प्राप्त करते हैं।

पितृपक्ष 2026 की तिथियाँ
शुरुआत व समापन तिथि
2026 में पितृपक्ष 25 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा। हिंदू पंचांग से देखे तो पितृपक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होकर अश्विन अमावस्या तक चलेगा।
16 दिनों का तिथि-वार श्राद्ध कैलेंडर
सर्व पितृ अमावस्या (महालया) का विशेष महत्व
पितृपक्ष की सभी तिथियों का अपना महत्व है लेकिन सर्व पितृ अमावस्या को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।जिन पूर्वजों का मृत्यु तिथि की जानकारी नहीं रहती या जिनका श्राद्ध किसी कारण निर्धारित तिथि पर नहीं हो पाता, उन सभी का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान इसी दिन किया जाता है। इस वर्ष सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को है।
मुख्य अनुष्ठान
श्राद्ध कर्म
श्राद्ध एक व्यापक धार्मिक अनुष्ठान है जिसमें ब्राह्मण भोज,पिंडदान और मंत्र उच्चारण के माध्यम से पितरों को याद किया जाता है।इसका उद्देश्य पितरों को आभार व्यक्त करना और उन्हें तृप्त करना है।
तर्पण
इस प्रक्रिया को अपने पूर्वजों की प्यास बुझाने का प्रतीक माना जाता है और इसे मुख्य रूप से फल्गु नदी के किनारे किया जाता है। तर्पण में जल, तिल और कुसा घास का उपयोग करते हुए पितरों को जल अर्पण किया जाता है।
पिंडदान
इस प्रक्रिया को अपने पूर्वजों को अन्न (अनाज) प्रदान करने और उन्हें तृप्त करने के लिए किया जाता है।इसे भी गयाजी के पवित्र धरती पर किया जाता है। पिंडदान में चावल, जौ के आटे और तिल से बने गोले (पिंड) पितरों को अर्पित किए जाते हैं।
पितृपक्ष कहाँ-कहाँ मनाया/किया जाता है?
गया (सबसे प्रमुख केंद्र)
बिहार के गया शहर को पिंडदान के लिए सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख स्थान माना जाता है। माना जाता है कि स्वयं भगवान विष्णु ने गयाजी को पिंडदान स्थल के रूप में वरदान दिया था।यहां पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है।
फल्गु नदी के किनारे स्थित विष्णुपद मंदिर में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पूरे देश और विदेश से अपने पूर्वजों का पिंडदान करने आते हैं और इसी समय यहां पर पिंडदान मेला लगता है। सीता माता ने भी अपने ससुर राजा दशरथ का पिंडदान यहां किया था ।
वाराणसी
उत्तर प्रदेश में स्थित वाराणसी भी श्राद्ध और पिंडदान करने के लिए प्रमुख स्थलों में से एक है। यह शहर गंगा नदी के किनारे स्थित है और यहां भी बड़ी संख्या में लोग पिंडदान करने आते हैं।
प्रयागराज (त्रिवेणी संगम)
गंगा,यमुना और सरस्वती के महासंगम स्थल प्रयागराज को श्राद्ध और पिंडदान के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यहां पिंडदान करने से पितरों को विशेष शांति मिलती है।
घर पर श्राद्ध की परंपरा
तीर्थ स्थान पर नहीं जा पाने की स्थिति में लोग अपने घर पर भी विधिपूर्वक श्राद्ध कर सकते हैं। इसके लिए आप पुरोहित को बुलाकर या अपने से विधि पूर्वक पूर्वजों के लिए अन्न जल अर्पित कर सकते हैं।
नियम और परंपराएँ
इस अवधि में क्या करें
- प्रतिदिन या निर्धारित दिन पर पूर्वजों को जल अर्पित करें।
- ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन करा सकते हैं।
- घर के दरवाजे या छत पर कौवे, गाय और कुत्ते के लिए खाना रख सकते हैं क्योंकि इन्हें पितरों का प्रतीक माना गया है।
- पितृपक्ष के दौरान सात्विक जीवन का पालन करें।
क्या न करें (शुभ कार्य वर्जित होने की मान्यता)
- पितृपक्ष के दौरान शुभ कार्य जैसे कि विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, इत्यादि नहीं किया जाता क्योंकि पितृपक्ष का समय पूर्वजों को याद करने से जुड़ा हुआ है।
- इस समय नए वस्तुओं जैसे वाहन या संपत्ति खरीदने से बचना चाहिए।
- पितृपक्ष के दौरान शराब और मांस का सेवन नहीं करें।
भोजन व आचरण संबंधी नियम
- इस अवधि में सात्विक भोजन अपनाना चाहिए, प्याज, लहसुन, मांसाहार और मदिरा से दूर रहना चाहिए।
- श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को संयमित और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
सामाजिक व सांस्कृतिक पहलू
परिवार में पीढ़ियों को जोड़ने वाली परंपरा
पितृपक्ष केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं है बल्कि ये परिवार की कई पीढ़ियों को आपस में जोड़ने वाली एक सांस्कृतिक कड़ी भी है।
इस दौरान लोग अपने पूर्वज, उनकी विरासत और उनसे जुड़ी बातों को याद करते हैं, जिससे आज की युवा पीढ़ी को भी अपने पूर्वजों के बारे में पता चलता है।
आधुनिक समय में बदलता स्वरूप (ऑनलाइन पिंडदान बुकिंग आदि)
गयाजी में आजकल कई पुरोहित ऑनलाइन बुकिंग भी लेते हैं । आपको अगर गयाजी पिंडदान करने आना है तो आप ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।
आजकल तो ऑनलाइन (वीडियो कॉल पर) पिंडदान भी होने लगा है, जो लोग आने में असमर्थ हैं उनके लिए पुरोहित के पास ये व्यवस्था भी है।
पिंडदान करने आये लोगो के लिए सुझाव
पिंडदान करने से पहले इन बातों को स्पष्ट कर ले
- पिंडदान किस विधि से कराई जाएगी
- इसमें कितना समय लगेगा
- कितना पैसा और कौन-कौन सी सामग्री लगेगी
- कोई अतिरिक्त शुल्क तो नहीं लगेगा
- सबसे जरूरी बात की सबसे जरूरी बात की विधि पूरा होने से पहले पूरा शुल्क का भुगतान नहीं करें
भीड़ से बचने का उपाय
- सुबह जल्दी मंदिर पहुंचे
- पितृपक्ष में आते हैं तो होटल पहले ही ऑनलाइन बुक कर ले
- बस जरूरी सामान के साथ यात्रा करें
- बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा करते समय उनका खास ध्यान रखें
निष्कर्ष
पितृपक्ष केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावनात्मक व आध्यात्मिक अवसर है। यह हमें याद दिलाता है कि आज जो कुछ भी हम हैं, वह हमारे पूर्वजों के त्याग और आशीर्वाद का ही परिणाम है। चाहे गया के विष्णुपद मंदिर में विशाल पितृपक्ष मेले के रूप में हो या घर की चौखट पर रखे एक कटोरी अन्न के रूप में — यह परंपरा हर पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़े रखने का काम करती है।
पितृपक्ष मेला क्या है?
पितृपक्ष मेला वह मेला है जो पितृपक्ष के 15-16 दिनों में गया जी, वाराणसी और प्रयागराज जैसे तीर्थ स्थलों पर लगता है। इसमें लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करते हैं।
पितृपक्ष मेला कब लगता है?
यह हर साल भाद्रपद पूर्णिमा से अश्विन अमावस्या तक लगता है, जो आमतौर पर सितंबर-अक्टूबर में पड़ता है। 2026 में पितृपक्ष 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रहा।
गया जी में पितृपक्ष मेला इतना प्रसिद्ध क्यों है?
मान्यता है कि भगवान विष्णु ने गया जी को पिंडदान स्थल के रूप में वरदान दिया था और यहाँ पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। फल्गु नदी के किनारे विष्णुपद मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं।
श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान में क्या अंतर है?
श्राद्ध: पूरा अनुष्ठान, जिसमें ब्राह्मण भोज, मंत्रोच्चारण और पिंडदान शामिल होते हैं।
तर्पण: जल, तिल और कुश से पितरों को जल अर्पित करना।
पिंडदान: चावल, जौ के आटे और तिल से बने पिंड पितरों को अर्पित करना।
सर्व पितृ अमावस्या का क्या महत्व है?
यह पितृपक्ष का आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण दिन है। जिन पूर्वजों की मृत्यु तिथि पता नहीं होती, या जिनका श्राद्ध निर्धारित तिथि पर नहीं हो पाता, उनका श्राद्ध इसी दिन किया जाता है।
क्या घर पर श्राद्ध किया जा सकता है?
हाँ। जो लोग तीर्थ स्थान नहीं जा सकते, वे घर पर पुरोहित को बुलाकर या स्वयं विधि-पूर्वक पूर्वजों के लिए अन्न-जल अर्पित कर सकते हैं।
पितृपक्ष में कौन से कार्य नहीं करने चाहिए?
मान्यता के अनुसार इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्य और नई गाड़ी या संपत्ति की खरीदारी नहीं की जाती। शराब, मांस, प्याज और लहसुन से भी दूर रहने की परंपरा है।
क्या ऑनलाइन पिंडदान हो सकता है?
कई पुरोहित गया जी में ऑनलाइन बुकिंग और वीडियो कॉल पर पिंडदान की सुविधा देते हैं। बुकिंग से पहले विधि, समय, कुल खर्च और सामग्री साफ़ पूछ लें, और विधि पूरी होने से पहले पूरा भुगतान न करें।
1 thought on “पितृपक्ष मेला क्या है और क्यों मनाया जाता है?”