विष्णुपद मंदिर गया जी इतिहास पौराणिक कथा पिंडदान दर्शन समय और संपूर्ण यात्रा गाइड

विष्णुपद मंदिर क्या है?

Contents hide
12 यात्रियों के लिए आवश्यक सुझाव

विष्णुपद मंदिर गया जी में स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है जो भगवान विष्णु के पद चिन्ह के लिए प्रसिद्ध है    विष्णुपद मंदिर के गर्भ गिरी में भगवान विष्णु का एक विशाल चट्टान के ऊपर पद चिन्ह अंकित है इस मंदिर का इतिहास रामायण तथा महाभारत से भी मिलता है विष्णुपद मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध फल्गु नदी के किनारे स्थित है 

विष्णुपद मंदिर क्या है?
विष्णुपद मंदिर क्या है?

यह मंदिर प्रसिद्ध क्यों है

विष्णुपद मंदिर मुख्य रूप से तीन कर्म से प्रसिद्ध है भगवान विष्णु के पद चिन्ह का धार्मिक महत्व यहीं पर फल्गु नदी के किनारे श्राद्ध कर्म और पिंडदान किया जाता है भैया जी के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण विष्णु पद मंदिर प्रसिद्ध है विष्णुपद मंदिर को बिहार सरकार पर प्रसिद्ध पिंडदान स्थल के रूप में  इसे शामिल भी करती है

गया आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इसका महत्व

हिंदू धर्म मानता है कि पिंडदान और श्राद्ध कर्म करने से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है और वह इससे खुश होते हैं। हिंदू मान्यता में गया जी को पिंडदान के लिए विशेषतीर्थ माना जाता है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार गया जी में फल्गु नदी के किनारे पूर्वजों का पिंडदान करने से उन्हें शांति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। मानता है कि यहीं पर भगवान राम ने भी अपने पिता दशरथ का पिंडदान किया था।

विष्णुपद मंदिर का इतिहास

मंदिर की स्थापना का इतिहास

इस मंदिर का इतिहास बहुत ही पुराना है। इसके शुरुआती निर्माण का उल्लेख हमें कहीं नहीं मिलता है लेकिन अभी जो यहां पर मंदिर मौजूद है उसका पुनर्निर्माण मराठा महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने करवाया था । इस मंदिर और गया जी का जिक्र रामायण और महाभारत जैसे प्राचीन धार्मिक ग्रंथो में भी किया गया है।

महारानी अहिल्याबाई द्वारा पुनर्निर्माण

वर्तमान में जो मंदिर है उसका पुनर्निर्माण का श्री महारानी अहिल्याबाई होल्कर को दिया जाता है। उन्होंने 1787 के आसपास इस मंदिर को फिर से बनवाया था । उसे समय महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारत के और भी कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का पुनर्निर्माण करवाया था। समय के साथ मंदिर कई धार्मिक और पूजा स्थल विकसित हुई आज विष्णुपद मंदिर केवल दर्शन का स्थान नहीं बल्कि पिंडदान का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है।

विष्णुपद मंदिर का पौराणिक कथा

गयासूर की कथा

हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार गया सूर्य नाम का एक शक्तिशाली राक्षस था। उसने भगवान की खूब तपस्या की और तपस्या से खुश होकर के भगवान ने उसे वरदान दिया कि जो भी उसका दर्शन मात्र कर लेगा उसे पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति हो जाएगी। इसका परिणाम हुआ कि स्वर्ग में भीड़ बढ़ने लगे जिससे देवताओं को चिंता हुई कथा के अनुसार इसी समस्या को खत्म करने के लिए भगवान विष्णु ने गया सूर्य के विशाल शरीर पर अपना पैर रखकर के उसे जमीन में स्थापित कर दिया इसी घटना को गया जी और विष्णुपद से जोड़कर के देखा जाता है आज भी आप भगवान विष्णु का पद चिन्ह विष्णु पद मंदिर के गर्भ गृह में देख सकते हैं।

भगवान विष्णु के पद चिन्ह की मान्यता

मान्यता है कि जिस स्थान पर भगवान विष्णु ने गया सूर्य के ऊपर पैर रखा था वहीं पर उनका पद चिन्ह रह गया इसी पद चिन्ह को आज भी श्रद्धा और पूजा से देखा जाता और उसकी पूजा की जाती है यह पद चिन्ह विशाल पत्थर पर बना है जिसके चारों ओर चांदी का घेरा बनाया गया है

भगवान विष्णु के पद चिन्ह
भगवान विष्णु के पद चिन्ह

पितृ मोक्ष से जुड़ी धार्मिक मान्यता

गया जी को पितरों के श्रद्धा और पिंडदान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है धार्मिक मान्यता है कि यहां पिंडदान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है

मंदिर की वास्तुकला

मंदिर के निर्माण शैली

अभी जो मंदिर मौजूद है उसका वास्तु कला काफी अच्छा और आकर्षक है इसका गर्भ गिरी अष्टकोणीय आकार का है और इस मंदिर का गुंबद काफी ऊंचा है जिस पर सोने का झंडा लगा हुआ है

काले पत्थर का उपयोग

मंदिर एक विशाल चट्टान पर बना हुआ है साथ ही साथ मंदिर का निर्माण में भी मजबूत कल ग्रेनाइट पत्थर का इस्तेमाल किया गया है यही मंदिर की मजबूत पत्थर की संरचना इसकी खास पहचान है

40 सेंटीमीटर लंबे भगवान विष्णु के पद चिन्ह

मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है उसके गर्भ गिरी हमें 40 सेंटीमीटर का पद चिन्ह है जो धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु का बताया जाता है इस पद चिन्ह में शंख चक्र और अन्य सब चीजों को भी दर्शाया गया है

विष्णुपद मंदिर का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में मंदिर का स्थान

विष्णुपद मंदिर हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और बड़े तीर्थ स्थलों में से एक है जहां पर भगवान विष्णु के चरण चिन्ह है की पूजा की जाती है यहां पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होने की भी मानता है

पितृ पक्ष मेले का महत्व

गया जी में हर साल असिन के महीने में 15 दिन के लिए पितृपक्ष का मेला लगता है इस दौरान पूरे देश दुनिया से श्रद्धालु आते हैं और अपने पूर्वजों का पिंडदान करते हैं इस दौरान मंदिर परिसर में के साथ-साथ पूरे गया जी में बहुत ही चहल-पहल देखने को मिलता है गया जी में पिंडदान के परंपरा विष्णु पद मंदिर के साथ-साथ फल्गु नदी अक्षय बाद प्रेत शिला अधिक कई स्थानों से जुड़ी हुई है

विष्णुपद मंदिर में पिंडदान की प्रक्रिया

 पिंडदान क्यों किया जाता है

 पिंडदान हिंदू धर्म में अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए किया जाता है मानता है कि पिंडदान और श्रद्धा काम करने से पूर्वजों को शांति और मोक्ष मिलती है पूरी दुनिया से लोग पिंडदान करने गया जी आते हैं

पिंडदान की विधि

पिंडदान की पूरी विधि परिवार की परंपरा संकल्प और अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग हो सकती है गयाजी में पिंडदान के लिए आने पर  श्रद्धालु आमतौर पर स्थानीय पंडित या पुरोहित की सहायता से संकल्प पिंड अर्पण तर्पण और अन्य संबंधित काम करते हैं अलग-अलग परिवारों के परंपरा और विधि अलग-अलग हो सकती है इसीलिए सिर्फ इंटरनेट पर पढ़कर के विधि करने के बजाय स्थानीय पंडितों से विधि और शुल्क अवश्य तय कर ले

आवश्यक सामग्री

आमतौर पर पिंडदान में चावल या आटे से बने पिंड तिल जल फूल और अन्य पूजा सामग्री की आवश्यकता होती है सामग्री स्थान और विधि के साथबदल सकती है

किन बातों का ध्यान रखें

  • पिंडदान से पहले कुल खर्च और विधि स्पष्ट कर लीजिए
  •  पंडितों से सभी शुल्क पहले पूछ लीजिए 
  • किसी अनजान व्यक्ति को बड़ा रकम बिना जांच के नहीं दीजिए 
  • पैसे के लेनदेन का हिसाब रखिए 
  • भीड़ भाड़ में अपने सामान का ध्यान रखें 
  • स्थानीय नियम कानून का पालन अवश्य कीजिए
  • गंदगी ना फैलाएं साथ ही साफ सफाई का ध्यान अवश्य रखें

विष्णुपद मंदिर दर्शन की जानकारी

दर्शन का समय

 मंदिर सुबह 5:00 बजे से लेकर के रात के 11:00 बजे तक खुला रहती है किसी खास अफसर पर या कार्य क्रम के दौरान समय में बदलाव भी संभव है

आरती का समय 

आरती का कोई विशेष समय निश्चित नहीं है यह किसी सामान्य दिन या विशेष पर्व के हिसाब से बदल भी सकता है 

प्रवेश शुल्क 

मंदिर में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लगता

 मोबाइल कैमरा और ड्रेस कोड

 मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरा प्रतिबंधित है अगर आप मोबाइल और कैमरा ले जाते हैं तो आपको मुख्य दरवाजे पर ₹5 शुल्क देकर के जमा करना होगा आप कोई भी शालिनी कपड़ा पहन करके जा सकते हैं लेकिन जूता पहन करके जाना माना है

 मंदिर कैसे पहुंचे

 मंदिर तक रोड मार्ग रेल मार्ग और हवाई मार्ग तीनों मार्ग से आप जा सकते हैं

हवाई मार्ग 

विष्णुपद मंदिर से 5 किलोमीटर की दूरी पर गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो पूरे भारत सहित कई दूसरे देशों से भी जुड़ा हुआ है हवाई अड्डे से विष्णु पर मंदिर तक आप आसानी से रिजर्व वहां या फिर शेयर परिवहन से पहुंचेसकते हैं

रेल मार्ग 

गया जंक्शन विष्णुपद मंदिर से 5 किलोमीटर की दूरी पर है गया जंक्शन भारत के सभी शहरों से जुड़ा हुआ है गया जंक्शन से विष्णुपद मंदिर तक आप स्थानीय परिवहन से आराम से पहुंच सकते हैं

सड़क मार्ग 

गया जी सड़क मार्ग से पटना रांची दिल्ली वाराणसी सहित देश के अन्य कई शहरों से जुड़ा हुआ है शहर के अंदर ऑटो ई रिक्शा और अन्य स्थानीय परिवहन आसानी से मिल सकते हैं

घूमने का सबसे अच्छा समय

 ऐसे तो पूरे साल आप विष्णु पर मंदिर जा सकते हैं लेकिन कुछ खास अफसर या मौसम में जाते हैं तो आपको घूमने में और भी आनंद आएगा

 पितृपक्ष में लेकर दौरान यात्रा

 अगर आप अपने पितरों का पिंडदान करने आ रहे हैं तो पितृ पक्ष मेले के दौरान आना सबसे अच्छा रहेगा मेले के दौरान पूरी गया प्रशासन श्रद्धालुओं के सुख सुविधाओं का ध्यान रखने में लगा रहता है लेकिन इस दौरान आपके यहां पर भीड़भाड़ अधिक देखने को मिलेगा मिले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को होटल परिवहन और पिंडदान की व्यवस्था पहले से करने की कोशिश करनी चाहिए

सर्दियों में यात्रा

 अक्टूबर से फरवरी के बीच गया जी का मौसम बाकी दोनों के मुकाबले थोड़ा आरामदायक और ठंडा रहता है मंदिर दर्शन और आसपास के स्थान घूमने के लिए मौसम काफी अच्छा है

गर्मियों और बारिश के मौसम में यात्रा

 गया जी पहाड़ों से घिरा हुआ है इसलिए गर्मियों के मौसम में दोपहर के समय में यहां पर आना कष्टदायक हो सकता है क्योंकि इस समय तापमान बहुत ज्यादा होता है इस दौरान आप सुबह या शाम में जा सकते हैं बारिश के मौसम में फल्गु नदी और आसपास के क्षेत्र में परिस्थितियों बदल सकती है इसलिए यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य ले ले

विष्णु पद मंदिर के आसपास घूमने योग्य स्थान 

विष्णुपद मंदिर के आसपास फल्गु नदी रबर सीता कुंड बोधगया प्रेतशिला मंगला गौरी ब्रह्म यानी पर्वत सहित अन्य जगह घूमने के लिए मौजूद है

फल्गु नदी 

विष्णुपद के ठीक बगल में फल्गु नदी स्थित है गया जी की धार्मिक परंपराओं के अनुसार फल्गु नदी का विशेष पर महत्व है भगवान राम ने यहीं पर अपने पिता दशरथ का पिंडदान किया था

 रबर डैम

रबर डैमफल्गु नदी पर बना हुआ भारत का पहला रबर डैम है यह दम विष्णुपद मंदिर को सीताकुंड से जोड़ता है इसे फल्गु नदी में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए बनाया गया था यह घूमने के लिए भी काफी अच्छा स्थान है 

रबर डैम
रबर डैम

सीता कुंड

 विष्णु पद मंदिर के ठीक दूसरी तरफ फल्गु नदी के किनारे सीता कुंड स्थित हैहिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण के गया जी आने और पिंडदान करने का सीता कौन से संबंध माना जाता है

बोधगया

प्रेतशिला 

प्रेतशिलागया के महत्वपूर्ण पृथ्वी तीर्थ स्थलों में से एक है यहां भी पितरों से जुड़े पिंडदान का विधि किया जाता है प्रति शीला पहाड़ी पर स्थित है इसलिए आपको थोड़ी चढ़ाई भी करनी पड़ सकती है 

मंगला गौरी 

मंगला गौरी मंदिर एक बहुत ही प्रसिद्ध और प्राचीन शक्तिपीठ मंदिर हैयह विष्णुपुर मंदिर है थोड़ी दूरी पर स्थित है मंगला गौरी 51 शक्ति पीठ में से एक है मानता है की माता सती के शरीर का अंग यहां पर एक गिरा था

 ब्रह्म यानी पर्वत

 ब्रह्म यानी पर्वत गया जी का एक प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल है यहां से आप पूरे गया शहर में को सुंदर नजारे को देख सकते हैं यहां से पूरे गया शहर के सुंदर नजारे को देखा जा सकता है इस पर्वत का संबंध भगवान ब्रह्मा से माना जाता है 

मंदिर के पास ठहरने की व्यवस्था

 विष्णु पद मंदिर के पास ठहरने का बहुत ही अच्छा प्रबंध है यहां पर आपको रुकने के लिए धर्मशाला सामान्य होटल प्रीमियम होटल के साथ-साथ आपको किराए पर कमरा भी मिल जाएगा 

धर्मशालाएं

 गया जी में श्रद्धालुओं के लिए कई धर्मशाला और धार्मिक आवास उपलब्ध है आम दिनों में यहां आपको आराम से कब्र मिल जाएगा लेकिन पितृ पक्ष के दौरान आपको पहले बुकिंग करना ज्यादा अच्छा रहेगा

बजट होटल

 गया जी में शहर और गया जंक्शन के आसपास बजट होटल मिल जाएंगे परिवार के साथ यात्रा करते समय होटल की पूरी समीक्षा ऑनलाइन कर ले और मंदिर से होटल की दूरी की भी जांच लें

प्रीमियम होटल 

अगर आप ज्यादा आरामदायक होटल चाहते हैं तो यह भी आपको आसानी से मिल जाएगा

 यात्रियों के लिए आवश्यक सुझाव 

पिंडदान करने से पहले इन बातों को स्पष्ट कर ले 

  • पिंडदान किस विधि से कराई जाएगी 
  • इसमें कितना समय लगेगा
  •  कितना पैसा और कौन-कौन सी सामग्री लगेगी
  •   कोई अतिरिक्त शुल्क तो नहीं लगेगा
  •  सबसे जरूरी बात की सबसे जरूरी बात की विधि पूरा होने से पहले पूरा शुल्क का भुगतान नहीं करें 

भीड़ से बचने का उपाय

  • सुबह जल्दी मंदिर पहुंचे
  • पितृपक्ष में आते हैं तो होटल पहले ही ऑनलाइन बुक कर ले
  • बस जरूरी सामान के साथ यात्रा करें
  • बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा करते समय उनका खास ध्यान रखें 

अगर आप गया जी में एक-दो दिन रुकने वाले हैं, तो जरूरी Personal सामान को अलग रखने के लिए एक छोटा travel organizer साथ रखना सुविधाजनक रहता है। इससे होटल से मंदिर या आसपास घूमने निकलते समय सामान व्यवस्थित रहता है।

अंतिम विचार

विष्णुपद मंदिर की यात्रा सिर्फ मंदिर में दर्शन करने तक सीमित नहीं रहती। गया जी की पुरानी गलियां, फल्गु नदी का किनारा और मंदिर के आसपास का धार्मिक माहौल इस जगह को अपने आप में अलग बनाता है। खासकर पिंडदान के लिए आने वाले परिवारों के लिए यह यात्रा आस्था और भावनाओं, दोनों से जुड़ी होती है।

अगर आप पहली बार विष्णुपद मंदिर आ रहे हैं, तो थोड़ा समय लेकर आएं। दर्शन के बाद आसपास की जगहों को भी देखें और संभव हो तो सुबह के समय मंदिर पहुंचें, जब माहौल शांत रहता है। पितृपक्ष के दौरान यहां काफी भीड़ होती है, इसलिए उस समय यात्रा का plan पहले से बनाना बेहतर रहता है।

गया घूमने आए हैं तो विष्णुपद मंदिर को अपनी यात्रा में जरूर शामिल करें। इतिहास, आस्था और गया की पुरानी परंपराओं को करीब से महसूस करने के लिए यह ऐसी जगह है, जहां कुछ समय बिताना अपने आप में एक अलग अनुभव बन जाता है।

विष्णुपद मंदिर कहाँ स्थित है?

विष्णुपद मंदिर बिहार के गया जी में फल्गु नदी के किनारे स्थित भगवान विष्णु को समर्पित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।

विष्णुपद मंदिर क्यों प्रसिद्ध है?

यह मंदिर चट्टान पर स्थित भगवान विष्णु के पवित्र पदचिह्न और पिंडदान से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है।

विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के पदचिह्न कितने लंबे हैं?

मंदिर में स्थित भगवान विष्णु का पदचिह्न लगभग 40 सेंटीमीटर लंबा माना जाता है।

विष्णुपद मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?

वर्तमान मंदिर का निर्माण महारानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा 1787 में करवाया गया था।

विष्णुपद मंदिर में पिंडदान क्यों किया जाता है?

हिंदू धार्मिक परंपरा में गया जी में पिंडदान पूर्वजों की शांति और मोक्ष की कामना से किया जाता है। विष्णुपद मंदिर इसका एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है।

गया में पिंडदान कैसे किया जाता है?

गया में पिंडदान की विधि में परंपरागत रूप से फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और अन्य पवित्र स्थलों पर अनुष्ठान शामिल हो सकते हैं। परिवार और परंपरा के अनुसार विधि अलग हो सकती है।

विष्णुपद मंदिर खुलने का समय क्या है?

Bihar Tourism की Gaya destination listing में विष्णुपद मंदिर का समय सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक दिया गया है। यात्रा से पहले उसी दिन स्थानीय स्तर पर समय की पुष्टि करना बेहतर है, क्योंकि विशेष अवसरों पर व्यवस्था बदल सकती है।

विष्णुपद मंदिर में प्रवेश शुल्क कितना है?

Bihar Tourism की Gaya listing के अनुसार मंदिर में प्रवेश निःशुल्क है। विशेष पूजा या धार्मिक अनुष्ठान के खर्च अलग हो सकते हैं।

क्या विष्णुपद मंदिर में मोबाइल और कैमरा ले जाना allowed है?

Bihar Tourism की आधिकारिक Vishnupad Temple जानकारी में मोबाइल, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को prohibited बताया गया है।

विष्णुपद मंदिर घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

Bihar Tourism के अनुसार सितंबर से अप्रैल विष्णुपद मंदिर जाने के लिए बेहतर समय है।

गया रेलवे स्टेशन से विष्णुपद मंदिर कैसे जाएं?

Bihar Tourism के अनुसार गया जी के भीतर विष्णुपद मंदिर तक ऑटो-रिक्शा और साइकिल-रिक्शा जैसे स्थानीय साधन उपलब्ध हैं।

विष्णुपद मंदिर के पास कौन-कौन सी जगह घूम सकते हैं?

गया क्षेत्र में फल्गु नदी, सीता कुंड, प्रेतशिला और अन्य धार्मिक स्थल देखे जा सकते हैं; बोधगया भी प्रमुख आसपास का पर्यटन एवं तीर्थ क्षेत्र है।

विष्णुपद मंदिर में किस भगवान की पूजा होती है?

विष्णुपद मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। मंदिर की सबसे प्रमुख विशेषता भगवान विष्णु से जुड़ा पवित्र पदचिह्न है, जिसकी श्रद्धालु पूजा और दर्शन करते हैं। गया आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यह मंदिर विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

Leave a Comment